देश की खबरें | नोएडा: बैंक कार्ड का विवरण प्राप्त कर ठगी करने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर बैंकों से क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों का डाटा प्राप्त कर धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग की एक महिला समेत दो लोगों को मंगलवार को पश्चिमी यूपी एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार किया है।

नोएडा, नौ फरवरी फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर बैंकों से क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों का डाटा प्राप्त कर धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग की एक महिला समेत दो लोगों को मंगलवार को पश्चिमी यूपी एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में 26 जनवरी को एसटीएफ ने चार बदमाशों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों के पास से सात हजार ग्राहकों का डेटा और दो मोबाइल फोन आदि बरामद हुआ है।

पश्चिमी यूपी एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि विगत कुछ दिनों से एसटीएफ उत्तर प्रदेश को सूचना मिली रही थी कि विभिन्न बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा प्राप्त कर, धोखाधड़ी से ग्राहकों के ओटीपी प्राप्त करके साइबर ठग करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, एक डायरी, एक स्कॉर्पियो कार, एक होंडा सिटी कार के अलावा 6,59,000 रुपये नगद बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस गैंग को ग्राहकों का डेटा उपलब्ध कराने वाली महिला शिल्पी पत्नी दीपक मलिक तथा सुलेमान पुत्र मोहम्मद फारुख घटना के समय से फरार थे। इनकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से करीब 7000 ग्राहकों का डेटा बरामद हुआ है। इस गैंग में कुछ और लोग भी शामिल है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सीधे लोगों को फोन करके अपने जाल में फंसा लेते हैं, तथा उनके डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड के ओटीपी नंबर हासिल कर उनके खाते से अपनी फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीददारी कर पैसे निकाल लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\