देश की खबरें | नोएडा : सीआईएसएफ का जवान बनकर 10 लाख रुपये ठगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-147 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले व्यक्ति से अज्ञात साइबर ठगों ने 10 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। ठगों ने सीआईएसएफ का जवान बनकर पीड़ित से संपर्क किया था।

नोएडा (उप्र), 19 अप्रैल जनपद गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-147 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले व्यक्ति से अज्ञात साइबर ठगों ने 10 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। ठगों ने सीआईएसएफ का जवान बनकर पीड़ित से संपर्क किया था।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीड़ित ने अपनी जिम साइकिल बेचने के लिए एक वेबसाइट का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का जवान बनकर ठग ने पीड़ित से संपर्क किया तथा अपने झांसे में लेकर घटना को अंजाम दिया।

नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि पीड़ित नीतनेश शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपनी जिम साइकिल बेचने के लिए उन्होंने 18 मार्च को एक वेबसाइट का सहारा लिया था।

शिकायत के मुताबिक, इसके बाद श्रीकांत नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने कहा कि वह दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ में कांस्टेबल के रूप में तैनात है। ठग ने 25 हजार रुपये में जिम साइकिल खरीदने की बात कही।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने जिम साइकिल के बदले पैसे का भुगतान करने की आड़ में पीड़ित को अपने झांसे में लेकर कई बार में उनके खाते से 10 लाख 5 हजार 194 रुपये निकाल लिये।

उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि आजकल साइबर ठग सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस, रक्षा मंत्रालय के अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वे विश्वास हासिल करने के लिए अपना फर्जी आईकार्ड भी लोगों को भेजते हैं। बाद में जब व्यक्ति उन पर विश्वास करके उनसे लेन-देन करता है तो साइबर ठग खाते को हैक कर रकम उड़ा लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू