देश की खबरें | नोएडा : अभियान के तहत 14 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वांछित अपराधियों के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

नोएडा, 24 जून वांछित अपराधियों के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर चंदन, अंकित व शुभम नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, एमडी/एमएस की परीक्षाओं को टालने की मांग की: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि ये लोग सेक्टर 2 में एक प्लेसमेंट एजेंसी खोल कर, उसके माध्यम से बेरोजगार युवकों को नौकरी लगाने के नाम पर ठगते थे। उनके दो साथियों को दो दिन पूर्व थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अब तक हजारों बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी की है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बड़ा बयान, कहा- भारत 2025 से पहले टीबी के खिलाफ लड़ाई जीत सकता है.

थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने मोहम्मद मांज तथा सादिकेन नामक दो चोरों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अन्य जगहों से भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\