देश की खबरें | नोएडा : मोटरसाइकिल सवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र में बुधवार को मोटरसाइकिल पर सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

नोएडा (उप्र), आठ मार्च जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र में बुधवार को मोटरसाइकिल पर सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक के परिजन ने मोटरसाइकिल पर सवार रहे दो अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मृतक के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि ऊंची दनकौर के रहने वाले मनीष शर्मा (24) सलमान एवं राशिद नामक दो युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में ऊंची ढलान पर मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई और मनीष वहीं पर बेहोश हो गए।

सिंह ने बताया कि सलमान व राशिद भी शराब के नशे में मौके पर पड़े थे। आसपास के लोगों ने देखा और इन दोनों लड़कों व मनीष को पकड़ लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक मनीष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे सलमान और राशिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस