देश की खबरें | नोएडा: पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-दो सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंच गया तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 24 फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-दो सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंच गया तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत दो दिन पूर्व हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अल्फा-2 सेक्टर के जी ब्लॉक में रजनीकांत अपनी पत्नी खुशी दीक्षित के साथ रहता था।

उन्होंने बताया कि रजनीकांत और खुशी दीक्षित दोनों ने एक मंदिर में 10 माह पहले प्रेम विवाह किया था।

डीसीपी ने कहा कि बुधवार दोपहर बाद रजनीकांत थाना बीटा-2 में पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तथा उसके बताए गए पते पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने वहां जाकर देखा तो खुशी का शव घर में पड़ा हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस