देश की खबरें | नोएडा में एक दिन में संक्रमण के 125 नये मामले आए, पिछले 20 दिन में मौत का एक भी नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार सुबह तक एक दिन में कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 24 घंटे में 126 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 से जिले में अब तक 43 लोगों की मृत्यु हुई है और पिछले 20 दिन में संक्रमण की वजह से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 21 अगस्त जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार सुबह तक एक दिन में कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 24 घंटे में 126 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 से जिले में अब तक 43 लोगों की मृत्यु हुई है और पिछले 20 दिन में संक्रमण की वजह से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें मिलाकर जनपद में अब तक 6,901 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े | BJP MLA Janmejai Singh Passes Away: यूपी के देवरिया जिले बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक.

उन्होंने कहा कि इनमें से 6,065 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 793 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस की वजह से 43 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

कश्यप ने बताया कि कोरोना वायरस के जो मरीज आज मिले हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Uttarakhand Rains: पिथौरागढ़ में मकान ढहने से दो बच्चों और पिता की मौत, घायल मां अस्पताल में भर्ती.

उन्होंने बताया कि जिन-जिन जगहों पर मरीज पाए गए हैं, उन्हें जिला प्रशासन निषेध जोन घोषित कर, सैनिटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,25,607 लोगों की कोविड-19 की जांच हुई है।

अधिकारी के अनुसार जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर करीब 86.65 प्रतिशत है, जबकी मृत्यु दर 0.62 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि विगत 20 दिन में कोरोना वायरस से जिले में किसी की मौत नहीं हुई है। यह जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए एक राहत की बात है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\