देश की खबरें | नोएडा गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को 25 वर्षीय महिला ने एक ट्रेन के आगे कथित रूप से कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा, छह मई उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को 25 वर्षीय महिला ने एक ट्रेन के आगे कथित रूप से कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के कारण दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "ब्लू लाइन अपडेट। गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के ट्रैक पर होने के कारण ब्लू लाइन (लाइन-3) पर सेवाओं में देरी हुई। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है।"

गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राम बदन सिंह ने कहा, “हमें सूचना मिली कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर 25 वर्षीय लड़की ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ”

उन्होंने बताया कि मृतका का नाम सिम्मी है और वह सलारपुर सेक्टर 39 में रहती थी।

सिंह ने कहा कि आस-पास मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\