देश की खबरें | नोएडा : एफएम चैनल की प्रबंधक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक एफएम चैनल की प्रबंधक ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा (उप्र), 10 मई जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक एफएम चैनल की प्रबंधक ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता का आरोप है कि उनके साथ नोएडा के सेक्टर-30 स्थित एक होटल में बलात्कार किया गया।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में रहने वाली एक युवती ने थाने मे बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती के अनुसार, वह एक एफएम चैनल में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है और उनकी अपने पड़ोस में रहने वाले समर्थ राज वत्स से दोस्ती हुई।

आरोप है कि वत्स उन्हें नोएडा के सेक्टर-30 स्थित एक होटल में ले गया, जहां आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया तथा बलात्कार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू