देश की खबरें | नोएडा: टायर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित टायर बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), पांच अप्रैल नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित टायर बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इन दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की 20 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं लेकिन इस पर अभी तक पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया जा सका है।

मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौक ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित ‘एमआरएल टायर’ की फैक्टरी में रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। यह फैक्टरी ‘साइड बी’ औद्योगिक क्षेत्र में है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

सीएफओ ने बताया कि दमकल की गाड़ियां शुक्रवार देर रात से आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं और अभी तक 80 प्रतिशत आग पर काबू पाया जा सका है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\