देश की खबरें | नोएडा और गाजियाबाद में नये मरीजों की तुलना में अधिक रोगी ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिलों में बुधवार को सामने आये कोविड-19 के नये मरीजों से कहीं अधिक रोगी संक्रमणमुक्त हुए।

नोएडा/गाजियाबाद (उप्र), 12 मई गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिलों में बुधवार को सामने आये कोविड-19 के नये मरीजों से कहीं अधिक रोगी संक्रमणमुक्त हुए।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 11 मरीजों की जान चली गयी । इस तरह इस जिले में अब तक इस महामारी से 350 रोगियों ने जान गंवायी है।

गाजियाबाद में कोविड-19 के पांच मरीजों की मौत हो गयी। जिले में अब तक 342 मरीजों की जान जा चुकी है।

गौतमबुद्ध नगर में 992 नये मामले सामने आये और जिले में संक्रमितों की संख्या 57,144 हो गयी। फिलहाल 8,092 मरीज उपचाररत हैं।

गाजियाबाद में 743 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 49,826 तक चला गया। फिलहाल जिले में 5284 रोगी उपचाराधीन हैं।

गौतमबुद्धनगर में आज कोविड-19 के 1228 रोगियों और गाजियाबाद में 639 रोगियों को उपचार के बाद छुट्टी दी गयी। अब तक इन जिलों में क्रमश: 48,702 और 44,200 रोगी ठीक हो चुके हैं।

इन दोनों जिलों में बुधवार को कुल 1,867 मरीज ठीक हुए जबकि 1735 और लोग इस वायरस से संक्रमित हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\