खेल की खबरें | नोबॉल विवाद : पंत और ठाकुर पर जुर्माना, आमरे एक मैच के लिये निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन की हार के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये शनिवार को मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि सहायक कोच प्रवीण आमरे को एक मैच के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया।

मुंबई, 23 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन की हार के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये शनिवार को मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि सहायक कोच प्रवीण आमरे को एक मैच के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया।

इंडियन प्रीमियर लीग ने बयान में कहा कि आमरे पर उनकी पूरी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है जबकि दिल्ली के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

इन तीनों पर शुक्रवार को खेले गये मैच के विवादास्पद आखिरी ओवर में उनकी भूमिका के लिये जुर्माना लगाया गया।

दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिये 36 रन की दरकार थी। ऐसे में रोवमैन पॉवेल ने ओबेद मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिये थे। इनमें वह तीसरी गेंद भी शामिल थी जो फुलटॉस थी जिसे दिल्ली की टीम नोबॉल देने की मांग कर रही थी।

नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कुलदीप यादव ने अंपायर की तरफ इशारा करके आखिरी गेंद का रीप्ले देखने के लिये कहा क्योंकि वह कमर से ऊपर होने पर नोबॉल हो सकती थी। पॉवेल भी अंपायरों से बात करने लग गये लेकिन मैदानी अंपायरों ने कहा कि गेंद वैध थी।

पंत ने इसके बाद पॉवेल और कुलदीप से वापस लौटने के लिये कहा। इस बीच दिल्ली के सहायक कोच प्रवीण आमरे मैदान पर चले गये, लेकिन अंपायरों ने उन्हें वापस लौटा दिया।

पंत ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के तहत लेवल दो का अपराध स्वीकार किया और उन्हें जुर्माना मंजूर है।

ठाकुर ने भी आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के लेवल दो का अपराध और जुर्माना स्वीकार किया।

आमरे पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने भी आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल दो का अपराध और जुर्माना स्वीकार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\