विदेश की खबरें | मलेशिया के नये नेता के मंत्रिमंडल में कोई खास फेरबदल नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कैबिनेट में शामिल ज्यादातर लोग वही हैं जो उनके पूर्ववर्ती मुहिइद्दीन यासीन के मंत्रिमंडल में भी थे। यासीन ने उनके गठबंधन में आंतरिक कलह की वजह से उनको बहुमत का समर्थन न मिलने के बाद 16 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। वह 18 माह से भी कम समय तक इस पद पर रहे।

कैबिनेट में शामिल ज्यादातर लोग वही हैं जो उनके पूर्ववर्ती मुहिइद्दीन यासीन के मंत्रिमंडल में भी थे। यासीन ने उनके गठबंधन में आंतरिक कलह की वजह से उनको बहुमत का समर्थन न मिलने के बाद 16 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। वह 18 माह से भी कम समय तक इस पद पर रहे।

इस्माईल ने किसी को उपप्रधानमंत्री नहीं नामित किया लेकिन चार वरिष्ठ मंत्री पद रखे जो मुहिइद्दीन ने उनकी मलय बहुमत सरकार के धड़ों को खुश रखने के लिए सृजित किए थे। बैंकर जफरुल अब्दुल अजीज को शक्तिशाली वित्त मंत्रालय दिया गया है जबकि कुछ पूर्व मंत्रियों के मंत्रालयों में आपस में अदला-बदली की गई है।

विपक्षी सांसदों ने नये मंत्रिमंडल पर तुरंत निराशा व्यक्त की, जिसके बार में उनका कहना है कि यह पूर्व की सरकार जैसा ही है, जो सात महीने की आपात स्थिति और जून से लॉकडाउन लगाए जाने के बावजूद महामारी पर अंकुश लगाने में विफल रही।

मलेशिया में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 24,599 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 16.4 लाख हो गई। मौत के दैनिक मामले भी रिकॉर्ड 393 दर्ज किए गए जिसके बाद मृतक संख्या 15,211 हो गई। टीकाकरण तेजी से हो रहा है जहां आधे से ज्याद वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

एपी नेहा शाहिद

शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड