खेल की खबरें | बिग बैश खेलने की कोई गुंजाइश नहीं : स्मिथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि जैविक सुरक्षित माहौल में और समय बिताने से बचने के लिये वह आगामी बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे ।
अबुधाबी, 30 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि जैविक सुरक्षित माहौल में और समय बिताने से बचने के लिये वह आगामी बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे ।
स्मिथ समेत आस्ट्रेलिया के कई स्टार क्रिकेटर अगस्त से बायो बबल में रह रहे हैं । पहले इंग्लैंड दौरे पर और उसके बाद से यूएई में सितंबर से आईपीएल में वे जैव सुरक्षित माहौल में हैं ।
स्मिथ ने न्यूज कोर से कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो कोई गुंजाइश ही नहीं है ।’’
डेविड वार्नर और पैट कमिंस भी इस साल बीबीएल से बाहर रह सकते हैं । आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने कहा कि उन्होंने बायो बबल के विपरीत प्रभाव को देखकर यह फैसला लिया है जिसमें लंबे समय तक परिवार से दूर रहना शामिल है ।
यह भी पढ़े | CSK vs KKR 49th IPL Match 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 6 विकेट से हराया.
उन्होंने कहा ,‘‘ अभी तो बबल्स की शुरूआत है । पता नहीं कि यह कितने दिन तक चलगा । चयन को लेकर सवाल तो होंगे । यदि कोई लंबे समय तक बबल में रहने के कारण छुट्टी लेता है और उसकी जगह आकर कोई अच्छा खेलता है तो क्या उसे अपनी जगह वापिस मिलेगी ।’’
स्मिथ ने कहा कि बायो बबल के भीतर रहने की मानसिक परेशानियां झेलने के बाद खिलाड़ी को कुछ समय सामान्य जिंदगी बितानी जरूरी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)