क्रिकेट

CSK vs KKR 49th IPL Match 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 6 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल-13 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. चेन्नई ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया.

CSK vs KKR 49th IPL Match 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स  को 6 विकेट से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

CSK vs KKR 49th IPL Match 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल-13 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. चेन्नई ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बनाए. अंबाती रायडू ने 20 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए.

रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बना टीम चेन्नई को जीत दिलाई. चेन्नई की इस जीत से मुंबई इंडियंस को फायदा हुआ है. वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे नीतीश राणा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- CSK vs KKR 49th IPL Match 2020: दुबई में Nitish Rana की आतिशी बल्लेबाजी, कोलकाता ने चेन्नई को दिया 173 रन का लक्ष्य

राणा ने 87 रनों की पारी खेली. उन्होंने 61 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा चार छक्के लगाए. शुभमन गिल ने 26 रन बनाए. दिनेश काíतक नाबाद 21 रन बनाए. चेन्नई के लिए लुंगी नगिदी ने दो विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).