देश की खबरें | बिहार में राजग में कोई दरार नहीं, कांग्रेस-राजद अफवाह फैला रहे हैं: नित्यानंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर ‘‘अफवाह" फैलाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि बिहार में राजग के भीतर "कोई दरार" नहीं है।

पटना, पांच जुलाई केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर ‘‘अफवाह" फैलाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि बिहार में राजग के भीतर "कोई दरार" नहीं है।

बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पूर्णिया जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। राय की इस टिप्पणी को बिहार में राजग में शामिल लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के कथित तौर पर नाराज होने की चर्चा की पृष्ठिभूमि में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े | झारखंड: भारतीय जनता पार्टी के नेता जयवर्धन सिंह की गोलीमार कर हत्या, पूर्व CM रघुवर दास ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल.

नित्यानंद राय ने कहा कि राजग बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट होकर लड़ेगा।

उन्होंने राजग के 2010 की शानदार सफलता का जिक्र करते हुए वैसा ही प्रदर्शन इसबार भी इसे दोहराने का दावा किया जब गठबंधन ने विधानसभा की 80 प्रतिशत से अधिक सीटें जीती थीं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: बेंगलुरु के एक अस्पताल से COVID-19 का मरीज हुआ फरार: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, "राजद-कांग्रेस को राजग के बारे में अफवाहें फैलाना छोड़कर अपने गठबंधन के भीतर आयी दरार की चिंता करनी चाहिए।’’

लोजपा 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग से नाता तोड़ कर राजग में शामिल हो गयी थी। लोजपा के संस्थापक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हैं।

रामविलास ने पिछले साल अपने बेटे चिराग को अपनी पार्टी की कमान सौंप दी थी और युवा नेता ने प्रदेश में कोविड-19 महामारी और इससे उत्पन्न संकट से निपटने के तरीके को लेकर बिहार की नीतीश कुमार सरकार के आलोचना की थी ।

बिहार में जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान की हाल ही में की गयी उस टिप्पणी कि "हम राज्य में सरकार का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन इसका हिस्सा नहीं हैं", के बाद से राजग के बीच ''दरार'' की अटकलें लगनी शुरू हो गयी थीं।

मीडिया के एक हिस्से आयी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा को "सम्मानजनक" सीटें देने के लिए तैयार नहीं होने के कारण नाखुश हैं।

पिछले हफ्ते, बिहार में लोजपा के एक जिला इकाई प्रमुख को मीडिया के सामने यह बयान देने के लिए पद से हटा दिया गया था कि बिहार में राजग "अटूट" है।

हालांकि पार्टी द्वारा यह कहा गया था कि केवल चिराग पासवान को ही गठबंधन के संबंध में टिप्पणी करने के लिए अधिकृत किया गया है, ऐसे में निचले स्तर के पार्टी के नेता द्वारा आदेश का उल्लंघन किया गया था ।

बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने शनिवार को रामविलास पासवान को संप्रग के साथ होने की याद दिलाते हुए कहा था कि महागठबंधन में आने पर उनका स्वागत होगा।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\