खेल की खबरें | एक-दो गलतियों पर किसी भी खिलाड़ी को टीम से निकाला नहीं जाएगा: स्टिमक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम के कोच कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त मौके दिए जाएंगे क्योंकि वह भविष्य के लिए एक टीम का निर्माण करने के लिए तैयार हैं।

दुबई, 23 मार्च भारतीय फुटबॉल टीम के कोच कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त मौके दिए जाएंगे क्योंकि वह भविष्य के लिए एक टीम का निर्माण करने के लिए तैयार हैं।

भारतीय टीम यहां ओमान और यूएई के खिलाफ फीफा मैत्री मैचों की तैयारी कर रही है।

इस दौरे पर आयी टीम की औसत आयु 24 साल से कुछ ज्यादा है, जिसमें 12 खिलाड़ी 25 साल से कम है जबकि दो खिलाड़ी 19 वर्ष के है।

स्टिमक ने यहां तैयारी शिविर के इतर कहा, ‘‘ राष्ट्रीय टीम में 19, 20, 21, 23 साल के खिलाड़ियों को टीम में देखना शानदार है। हम फीफा अंडर -17 विश्व कप से मिली प्रतिभाओं को विकसित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये खिलाड़ी अगले चार वर्षों में वे सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार रहे और ऐसी टीमों के खिलाफ जीत हासिल करें। यह फुटबॉल में एक लंबी प्रक्रिया है, और इसमें समय लगता है।’’

भारतीय टीम 25 मार्च को ओमान और 29 मार्च को यूएई के खिलाफ खेलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन युवा खिलाड़ियों ने इंडियन सुपर लीग के इस सत्र में शानदार खेल दिखाया। उन्हें अब खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करना होगा। मैं ऐसा करने के लिए उन्हें मौके दूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उन्हें दवाब मुक्त रखने की कोशिश कर रहे है और उन्हें बता रहे है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डरने की कोई जरूरत नहीं है। किसी भी खिलाड़ी को एक या दो गलती के लिए टीम से बाहर नहीं किया जाएगा। ’’

स्टिमक ने हालांकि कहा, ‘‘ टीम में जगह बनाने के लिए आपको अच्छा करना होगा। इसमें उम्र कोई पैमाना नहीं है। अगर आप अच्छा करते है तो आप कभी उम्रदराज नहीं माने जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर