वायरस रोधी चिकित्सा आपूर्ति सीमित करने की कोई योजना नहीं है : चीन

इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी कंपनियों के समक्ष चीनी संयंत्रों से माल के निर्यात में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई थी।

सर्जिकल मास्क और अन्य उत्पादों के सबसे बड़े निर्माता चीन ने गत सप्ताह घोषणा की थी कि उसने पश्चिमी देशों की उन शिकायतों के बाद निर्यात का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है कि कुछ चीनी वायरस जांच किट, मास्क और अन्य उत्पाद गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं।

इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी कंपनियों के समक्ष चीनी संयंत्रों से माल के निर्यात में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई थी।

वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने बताया कि चीन ने सीमा शुल्क मंजूरी की प्रक्रिया तेज कर दी है और साथ ही निर्यातित माल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।

गाओ ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘चीन ने महामारी को रोकने वाली सामग्री के निर्यात को रोका नहीं है और न ही रोकेगा।’’

चीन की सीमा शुल्क एजेंसी ने गत सप्ताह कहा था कि वह मास्क, वेंटिलेटर्स, सर्जिकल गाउन, चश्मे और अन्य सामान के निर्यातकों को इसका सबूत देना आवश्यक बनाएगा कि उनके उत्पाद नियामकों से मंजूरी प्राप्त हैं। चीन ने बताया कि यह पुष्टि करने के लिए माल की जांच की जाएगी कि वे मानदंडों पर खरे उतरते हैं।

चीन में अमेरिका के राजदूत टेरी ब्रैनस्टाड ने कहा कि आपूर्तियों की गति कम हो गई है जो चीन द्वारा गुणवत्ता के मानकों को सख्ती से लागू करने के कारण प्रतीत होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma Lord's Cricket Ground ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट लॉर्ड्स के मैदान पर कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, मुकाबले से पहले जानें 'हिटमैन' के चौंकाने वाले आंकड़े

India vs England, 3rd ODI Match Lord's Stadium Pitch Report: लॉर्ड्स में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या इंग्लैंड के गेंदबाजों का होगा बोलबाला? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sonam Wangchuk's Health Update: सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली HC पहुंचीं पत्नी गीतांजलि, कहा- 'सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, कहीं और करें शिफ्ट'

NEET UG Re-Exam 2026 Results: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट पर विवाद, छात्रों ने लगाया अंकों में गड़बड़ी का आरोप; फर्जी और AI जनरेटेड OMR शीट मामले में NTA ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी