जरुरी जानकारी | भारत के बाहर निकलने की कोई योजना नहीं : फ्रैंकलिन टेंपलटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड ने कहा है कि वह भारत को लेकर प्रतिबद्ध है और इस बाजार से उसके बाहर निकलने का कोई इरादा नहीं है।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड ने कहा है कि वह भारत को लेकर प्रतिबद्ध है और इस बाजार से उसके बाहर निकलने का कोई इरादा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि फ्रैंकलिन टेंपलटन ने अपनी छह ऋण या बांड योजनाओं को बंद कर दिया था। मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं कि फ्रैंकलिन टेंपलटन की अमेरिकी मुख्यालय वाली मूल कंपनी ने इन योजनाओं को बंद करने के मामले में जांच के दौरान भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में ‘उचित और निष्पक्ष’ सुनवाई के लिए राजनयिक मार्ग चुनने की बात कही है। खबरों में कहा गया है कि फ्रैंकलिन टेंपलटन ने चेताया है कि यदि उसे उचित सुनवाई का मौका नहीं दिया गया, तो वह भारत से बाहर निकल जाएगी।

फ्रैंकलिन टेंपलटन एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लि. के अध्यक्ष संजय सापरे ने निवेशकों को भेजे पत्र में कहा, ‘‘हमारा भारतीय कारोबार से बाहर निकलने का कोई इरादा नहीं है। भारत में हमारे कारोबार की बिक्री से संबंधित खबरें गलत और अफवाह हैं।’’

उन्होंने कहा कि फ्रैंकलिन टेंपलटन भारत को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सापरे ने कहा कि फ्रैंकलिन टेंपलटन भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में शुरुआत में उतरी थी। ऐसे समय जबकि कई अन्य वैश्विक संपत्ति प्रबंधक यहां से निकलने का फैसला कर रहे थे, उस समय भी हम उद्योग में बने रहे।

हालांकि, उन्होंने इन खबरों से इनकार नहीं किया कि कंपनी सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है।

सापरे ने कहा, ‘‘भारत और दुनिया के अन्य देशों में हम सरकारों के साथ बातचीत करते रहते हैं। कई अन्य कंपनियां भी ऐसा करती हैं। हम संबंधित सरकारों, विभागों को घटनाक्रमों से अवगत कराते हैं और आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\