ताजा खबरें | वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में मिलने वाली छूट बहाल करने की अभी कोई योजना नहीं : वैष्णव

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि करीब सात करोड़ वरिष्ठ नागरिक करीब दो वर्षों से बिना किसी छूट के ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं और अभी इस छूट को बहाल करने की कोई योजना नहीं है।

नयी दिल्ली, 30 मार्च रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि करीब सात करोड़ वरिष्ठ नागरिक करीब दो वर्षों से बिना किसी छूट के ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं और अभी इस छूट को बहाल करने की कोई योजना नहीं है।

रेलवे ने यह सुविधा मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान स्थगित कर दी थी।

निचले सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री ने कहा कि अभी इस छूट को बहाल करने की कोई योजना नहीं है।

वैष्णव ने कहा कि 20 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच 1.87 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों ने ट्रेनों से यात्रा की जबकि एक अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 के बीच 4.74 करोड़ बुजुर्गों ने रेल यात्रा की।

वहीं, लोकसभा में विष्णु दयाल राम के प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेल में आदर्श स्टेशन योजना के तहत 1,253 रेलवे स्टेशन चिन्हित किए गए हैं और इनमें से 1,213 स्टेशन अब तक विकसित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि शेष 40 स्टेशनों को वित्त वर्ष 2022-23 में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\