इनकम टैक्स (Photo Credits: Pixabay)
ITR Due Date FY 2021–22: भारत सरकार की तरफ से शुक्रवार को राजस्व सचिव तरूण बजाज (Tarun Bajaj) ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार आयकर रिटर्न भरने की 31 जुलाई की समयसीमा आगे बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है. उसका मानना है कि ज्यादातर रिटर्न निर्धारित तिथि तक भर दिये जाएंगे. राजस्व सचिव बजाज ने कहा कि 20 जुलाई तक वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 2.3 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है.
बता दें कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के लिए करीब 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न भरे गये थे. पिछले साल सरकार ने रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई थी.
Govt not considering extending July 31 deadline for filing income tax returns: Revenue Secretary
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2022











QuickLY