देश की खबरें | भारत जोड़ो यात्रा का रोकने की किसी में हिम्मत नहीं: डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुर्जर समुदाय द्वारा उसकी पुरानी मांगें पूरी नहीं होने पर 'भारत जोड़ो यात्रा' को राजस्थान में प्रवेश नहीं करने देने की धमकी के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि यात्रा को रोक सके।

जयपुर, 18 नवंबर गुर्जर समुदाय द्वारा उसकी पुरानी मांगें पूरी नहीं होने पर 'भारत जोड़ो यात्रा' को राजस्थान में प्रवेश नहीं करने देने की धमकी के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि यात्रा को रोक सके।

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इस यात्रा के तीन दिसंबर को अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से राज्य में प्रवेश करने की संभावना है।

वर्ग विशेष द्वारा यात्रा का विरोध किए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर डोटासरा ने कहा, ‘‘किसी की हिम्मत नहीं है कि वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोक सके। जब उनकी यात्रा का उद्देश्य डर और भय को खत्म करना है तो डरने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।’’

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में इस यात्रा के रूट को कल तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। राजस्थान में यह यात्रा झालावाड़ से कोटा होते हुए लालसोट, दौसा, मालाखेड़ा और अलवर से हरियाणा सीमा में प्रवेश करेगी।

डोटासरा ने कहा कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही है, यहां भी आयेगी, निकलेगी।’’

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता विजय बैंसला ने हाल ही में कहा था कि अगर राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों व नौकरियों में आरक्षण संबंधी उनकी पुरानी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो समुदाय यात्रा को राज्य में प्रवेश नहीं करने देगा।

अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के तहत आने वाले गुर्जर सहित पांच समुदाय नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 5 प्रतिशत कोटा प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।

डोटासरा ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि ‘‘कोई भी वर्ग, कोई भी व्यक्ति वो अपनी बात कह रहा है उसकी बात को सुनने के लिए सरकार तैयार है.. संगठन तैयार है लेकिन किसी की हिम्मत नहीं है कि वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोक सके।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘इस प्रकार की धमकी वे देते हैं जो संविधान में विश्वास नहीं करते है जो देश से प्यार नहीं करते है जो धमकियों से डरा करके नफरत का माहौल पैदा करना चाहते है.. हमारे नेता राहुल गांधी यही तो कह रहे है कि डर भय, यही तो खत्म करना है जब उनकी यात्रा का उद्देश्य यही है तो डरने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।’’

डोटासरा ने कहा कि लोग बड़ी बेसब्री के साथ यात्रा का इंतजार कर रहे हैं.. लोगों में उत्साह है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा राजस्थान में तीन दिसम्बर को प्रवेश करेगी। यह यात्रा प्रदेश के छह जिलों झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी, अलवर के हिस्सों में होकर गुजरेगी। अलवर के मालाखेड़ा में एक बड़ी जनसभा होगी।

इस यात्रा को लेकर शुक्रवार को दिन में मुख्यमंत्री निवास पर बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डोटासरा व अन्य नेताओं के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें