देश की खबरें | कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने पर कोई आपत्ति नहीं:येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव लाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हर छह महीने पर लाया जाना चाहिए क्योंकि यह सरकार को मजबूत बनाये रखता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 25 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव लाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हर छह महीने पर लाया जाना चाहिए क्योंकि यह सरकार को मजबूत बनाये रखता है।

कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव और इस बारे में चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | IANS C-Voter Bihar Opinion Poll Survey: बिहार में लोगों की पसंद हैं प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार का प्रभाव कम.

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। ’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘उन्हें (विपक्ष को) यह लाने दीजिये...। ’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सीएम के तौर पर नीतीश कुमार 30.9 प्रतिशत लोगों की पसंद: सर्वे.

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर छह महीने पर एक बार जरूर अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए, ताकि मैं अगले छह महीने तक सुरक्षित रहूं। ’’

येदियुरप्पा नीत सरकार के खिलाफ विपक्षी कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव संबंधी एक नोटिस को विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने बृहस्पतिवार को स्वीकार लिया। यह घटनाक्रम एक और राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत देती है।

विपक्षी नेता सिद्धरमैया ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था।

उन्होंने दावा दिया है कि सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही है और राज्य की जनता तथा विधानसभा ने इस पर विश्वास खो दिया है क्योंकि भ्रष्टाचार चरम पर है, विकास थम गया है और राज्य की वित्तीय हालत बदतर हो गई है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस के कदम को एक राजनीतिक छलावा करार दिया है और कहा कि विपक्षी पार्टी के पास संख्या बल की कमी है।

जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में उनकी पार्टी से मशविरा नहीं किया और उन्होंने इस तरह के कदम के पीछे गंभीरता के बारे में संदेह जताया।

गौरतलब है कि 225 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 116, कांग्रेस के 67, जद(एस) के 33 और बसपा का एक सदस्य हैं। दो निर्दलीय विधायक, एक मनोनीत सदस्य हैं और एक स्पीकर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें