देश की खबरें | मूसेवाला मामले में न्याय सुनिश्चित करने में पंजाब सरकार की ओर से कोई कमी नहीं :मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में न्याय सुनिश्चित करने में राज्य सरकार की ओर से कोई कमी नहीं की गई है।

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में न्याय सुनिश्चित करने में राज्य सरकार की ओर से कोई कमी नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि यदि उनके बेटे का संबंध ‘गैंगस्टर’ से जोड़ा गया तो वह उसकी हत्या के मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी वापस ले लेंगे।

मुख्यमंत्री ने पठानकोट में कहा, ‘‘न्याय सुनिश्चित करने में अपनी ओर से हम कोई देर नहीं कर रहे हैं। हर दिन, किसी ना किसी को गिरफ्तार किया जा रहा है। जहां कहीं से हमें सुराग मिलता है, हम (मामले में) गिरफ्तारियां करते हैं।’’

सिंह ने देश छोड़ने की भी धमकी दी है और उनकी सुनवाई करने के लिए राज्य प्रशासन को 25 नवंबर तक की समय सीमा दी है।

मान सोमवार को धान खरीद की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पठानकोट में थे। उन्होंने मूसेवाला की हत्या की घटना को बहुत गंभीर विषय बताया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने गायक पर हमला करने और हत्या की साजिश रचने वालों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।

मान ने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से कनाडा में मौजूद आरोपियों के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें अदालत के कठघरे में खड़ा करने के लिए यहां लाया जा सके।

शुभदीप सिंह, सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय थे। पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू