देश की खबरें | अमरनाथ में आई बाढ़ में किसी कर्नाटकवासी के हताहत होने की जानकारी नहीं : बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के बाद अब तक राज्य के लोगों से जुड़ी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

बेंगलुरु, नौ जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के बाद अब तक राज्य के लोगों से जुड़ी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने अमरनाथ में फंसे राज्य के लोगों को बचाने के लिए कदम उठाए हैं। कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के अनुसार अब तक यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर कर्नाटक के 350 तीर्थयात्रियों के होने की जानकारी मिली है।

बोम्मई ने कहा कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार फिलहाल वहां 100 से अधिक कन्नड़ भाषी हैं और उनमें से अधिकांश सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटकवासियों से संबंधित किसी भी अप्रिय घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है और उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है।

उन्होंने कहा, ''लगभग 15-20 लोगों ने हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपने स्थान का विवरण साझा किया है। उन्हें बचाने के लिए जो भी आवश्यक होगा, हम करेंगे। केंद्र सरकार, बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। कर्नाटक के मुख्य सचिव केंद्र सरकार के सीधे संपर्क में हैं। मुसीबत में फंसे लोग हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं, ताकि उन्हें तुरंत बचाया जा सके।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\