खेल की खबरें | आईसीसी की ‘टूर्नामेंट की टीम’ में कोई भारतीय नहीं, बाबर कप्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत का कोई भी क्रिकेटर आईसीसी टी20 विश्व कप की ‘टूर्नामेंट की टीम’ में शामिल नहीं है जबकि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के बाबर आजम की अगुवाई वाली इस 12 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।

दुबई, 15 नवंबर भारत का कोई भी क्रिकेटर आईसीसी टी20 विश्व कप की ‘टूर्नामेंट की टीम’ में शामिल नहीं है जबकि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के बाबर आजम की अगुवाई वाली इस 12 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।

भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पायी थी। उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उसने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराया था।

ज्यूरी सदस्यों को कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने के लायक नहीं लगा जबकि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम और एनरिच नोर्किया तथा श्रीलंका के चरित असलंका और वानिंदु हसरंगा को इसमें चुना गया है। ये दोनों टीमें भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पायी थी।

चैंपियन आस्ट्रेलिया, उप विजेता न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है।

पहली बार चैंपियन बने आस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डेविड वार्नर, लेग स्पिनर एडम जंपा और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को टीम में लिया गया है।

इंग्लैंड के जोस बटलर विकेटकीपर और मोईन अली आलराउंडर के रूप में टीम में शामिल हैं जबकि न्यूजीलैंड से ट्रेंट बोल्ट ने इसमें जगह बनायी है। पाकिस्तान के बाबर को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले हसरंगा को भी टीम में लिया गया है।

ज्यूरी के एक सदस्य, वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा, ‘‘प्रत्येक टीम के चयन की तरह इस टीम पर भी चर्चा होगी। पैनल इस तरह की चर्चा का सम्मान करता है। इस तरह के प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट से टीम का चयन करना बेहद मुश्किल था। चयन का मुख्य आधार सुपर 12 से फाइनल तक के मैच रहे। ’’

टीम इस प्रकार है : डेविड वार्नर (आस्ट्रेलिया), जोस बटलर (विकेटकीपर, इंग्लैंड), बाबर आजम (कप्तान, पाकिस्तान), चरित असलंका (श्रीलंका), एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका), मोईन अली (इंग्लैंड), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), एडम जंपा (आस्ट्रेलिया), जोश हेजलवुड (आस्ट्रेलिया), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), एनरिच नोर्किया (दक्षिण अफ्रीका)। 12वां खिलाड़ी - शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू