देश की खबरें | अकेले कार या साइकिल चलाते समय मास्क पहनने का कोई दिशानिर्देश जारी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अकेले कार या साइकिल चलाते समय मास्क पहनने के संबंध में कोई दिशानिर्देश मंत्रालय ने जारी नहीं किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितम्बर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अकेले कार या साइकिल चलाते समय मास्क पहनने के संबंध में कोई दिशानिर्देश मंत्रालय ने जारी नहीं किया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालांकि, अगर कोई व्यायाम कर रहा है, समूह में साइकिल चला रहा है या टहल रहा है, तो उसे मास्क पहनना चाहिए और सामाजिक दूरी बनाये रखना चाहिए ताकि एक दूसरे में संक्रमण नहीं फैले।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में होटल, रेस्तरां, क्लब 9 सितंबर से शराब परोस सकेंगे: सूत्र.

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत की है अपनी कारों के अंदर होने के दौरान मास्क नहीं पहनने के लिए उनके चालान किये जा रहे है।

अकेले कार या साइकिल चलाते समय मास्क पहनने की आवश्यकता के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में भूषण ने स्पष्ट किया, ‘‘किसी व्यक्ति के अकेले कार या साइकिल चलाते समय मास्क पहनने पर स्वास्थ्य मंत्रालय से कोई दिशानिर्देश नहीं है।’’

यह भी पढ़े | India-China Border Row: चीन से टकराव के बीच CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा, हमारी तीनों सेना उकसावे वाली कार्रवाइयों से निपटने में सक्षम हैं.

भूषण ने कहा, ‘‘यदि आप समूह में साइकिल चला रहे हैं या जॉगिंग कर रहे हैं तो आपको मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का भी पालन करना होगा ताकि एक-दूसरे में संक्रमण नहीं फैले।’’

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 83,883 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 38 लाख को पार कर गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 38,53,406 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे मे 1,043 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 67,376 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू