ताजा खबरें | उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने का कोई पूर्ण प्रस्ताव लंबित नहीं: केंद्र

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि वर्तमान में, देश के किसी भी उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने का कोई पूर्ण प्रस्ताव उसके पास लंबित नहीं है।

नयी दिल्ली, चार अगस्त सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि वर्तमान में, देश के किसी भी उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने का कोई पूर्ण प्रस्ताव उसके पास लंबित नहीं है।

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने उच्च सदन में पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अभी किसी भी उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने का कोई पूर्ण प्रस्ताव केंद्र के पास लंबित नहीं है।

उन्होंने हालांकि कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय तक पहुंचने में दिक्कत होती है और कुछ स्थानों से तो इलाहाबाद की दूरी 800 किलोमीटर तक है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित किए जाने की मांग होती रही है लेकिन इस संबंध में अभी कोई पूर्ण प्रस्ताव केंद्र के पास नहीं आया है।

बघेल ने कहा कि किसी भी पीठ की स्थापना के लिए कानूनी प्रावधान एवं संवैधानिक व्यवस्था है और इसके लिए संबंधित उच्च न्यायालय एवं राज्य से प्रस्ताव के अलावा वहां के राज्यपाल की मंजूरी भी जरूरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now