देश की खबरें | शरद पवार की अजित से मुलाकात को लेकर एमवीए में कोई भ्रम की स्थिति नहीं: दानवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने मंगलवार को यहां कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार की उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हाल में हुई मुलाकात को लेकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में कोई भ्रम नहीं है और पार्टी के ‘परिपक्व’ कार्यकर्ता सब जानते हैं।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 15 अगस्त शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने मंगलवार को यहां कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार की उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हाल में हुई मुलाकात को लेकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में कोई भ्रम नहीं है और पार्टी के ‘परिपक्व’ कार्यकर्ता सब जानते हैं।

राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दानवे मंगलवार से दो दिवसीय औरंगाबाद दौरे पर आये शरद पवार से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

राकांपा तोड़कर एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए अजित पवार और और शरद पवार के बीच पिछले सप्ताह पुणे में ‘गोपनीय’ बैठक होने की अटकलें हैं।

शरद पवार अभी एमवीए गठबंधन में शामिल हैं जिसमें उनकी पार्टी के साथ शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस हैं।

दानवे ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘कौन कहता है कि महा विकास आघाड़ी में भ्रम की स्थिति है? लोगों और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं में हमेशा भ्रम होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पवार औरंगाबाद आये थे, इसलिए मैं उनसे मिला। मैं उनसे एक या दो महीने में एक बार मिलता हूं। लोगों के बीच और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम हो सकता है। लेकिन परिपक्व पार्टी कार्यकर्ता सब जानते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड