देश की खबरें | अग्निपथ योजना के तहत भर्ती कैडेट की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: वायुसेना अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल नई शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए ‘युवा अग्निवीरों’ की भर्ती करते समय कैडेट की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेंगे।

बेंगलुरु, 15 जून एअर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल नई शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए ‘युवा अग्निवीरों’ की भर्ती करते समय कैडेट की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेंगे।

केंद्र ने मंगलवार को 17.5 साल से 21 साल तक के युवाओं को चार साल का सैन्य प्रशिक्षण देने वाली ‘अग्निपथ’ योजना शुरुआत की। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, कैडेट सेवा छोड़ सकते हैं या यदि वे चाहें तो सैन्य सेवाओं में नियमित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यालय प्रशिक्षण कमान के एअर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एअर मार्शल सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आपको पुन: आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह (अग्निपथ योजना) काम करेगी। (अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए कैडेट की) गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।’’

वह सेवानिवृत्त अधिकारियों के अग्निपथ योजना की आलोचना करने से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे।

एअर मार्शल ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में चीजों को करने का सिर्फ एक तरीका नहीं हो सकता है।

'अग्निवीरों' के सेवा से बाहर होने के बाद सरकारी नौकरियों में आरक्षण या वरीयता के सवाल पर एअर मार्शल सिंह ने कहा कि उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और असम राइफल्स जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में वरीयता दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\