विदेश की खबरें | नवलनी को आपराधिक साजिश के तहत जहर दिए जाने का कोई सुराग नहीं: रूस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नवलनी के समर्थकों और जर्मन डॉक्टरों का मानना है कि उन्हें जहर दिया गया जिसके कारण नवलनी कोमा में चले गए।
नवलनी के समर्थकों और जर्मन डॉक्टरों का मानना है कि उन्हें जहर दिया गया जिसके कारण नवलनी कोमा में चले गए।
रूस के महा अभियोजक कार्यालय की ओर से कहा गया कि पिछले सप्ताह शुरू की गई प्रारंभिक जांच में इसका कोई संकेत नहीं मिला है कि नवलनी के विरुद्ध “जानबूझकर आपराधिक कृत्य” किया गया।
यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.
यह वक्तव्य ऐसे समय आया है जब पश्चिमी देश क्रेमलिन के मुखर आलोचक के अकस्मात बीमार होने की जांच की मांग कर रहे हैं।
नवलनी, विपक्ष के नेता हैं और राष्ट्रपति पुतिन के मुखर आलोचक हैं।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.
पिछले बृहस्पतिवार को विमान द्वारा साइबेरिया से मास्को वापस आते समय वह बीमार पड़ गए थे और उन्हें ओम्स्क शहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सप्ताहांत में उन्हें बर्लिन के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था जहां डॉक्टरों को उनके शरीर में ऐसे रसायन मिले जिनसे जहर दिए जाने का शक पैदा हुआ।
नवलनी के समर्थकों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर जहर दिया गया।
उन्होंने इसके पीछे रूस के सत्ता प्रतिष्ठान क्रेमलिन का हाथ होने का आरोप लगाया है।
रूसी अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)