देश की खबरें | कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा, पर्याप्त पोषण और स्वस्थ वातावरण से वंचित नहीं रहना चाहिए: नायडू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा, पर्याप्त पोषण और स्वस्थ वातावरण से वंचित न रहे।
नयी दिल्ली, 14 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा, पर्याप्त पोषण और स्वस्थ वातावरण से वंचित न रहे।
नायडू ने बाल दिवस की बधाई देते हुए बच्चों से बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।
उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी उनकी जयंती पर याद किया।
नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में देश में बाल दिवस मनाया जाता है।
नायडू ने ट्वीट किया, ''मेरी तरफ से बाल दिवस की बधाई! बच्चों को बड़े सपने देखने चाहिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। बच्चे हमारी ताकत और हमारे महान राष्ट्र का भविष्य हैं तथा हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा, पर्याप्त पोषण और स्वस्थ वातावरण से वंचित न रहे।''
उन्होंने लिखा, ''पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मेरी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)