देश की खबरें | धनबाद में बंद खदान के धंसने से कोई हताहत नहीं: उपायुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद में बृहस्पतिवार को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के कारण लगभग पचास फीट व्यास के हिस्से के धंसने की घटना में किसी के भी फंसे या दबे होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह दावा किया।

धनबाद, 22 अप्रैल झारखंड के धनबाद में बृहस्पतिवार को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के कारण लगभग पचास फीट व्यास के हिस्से के धंसने की घटना में किसी के भी फंसे या दबे होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह दावा किया।

धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया और बताया कि बृहस्पतिवार की खान के एक हिस्से के धंसने की घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। पहले इस दुर्घटना में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका जतायी गयी थी जिसके बाद वहां दिन भर तलाशी अभियान चलाया गया था।

खदान में 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आशंका व्यक्त करने पर दिन भर तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कहीं से किसी के भी इस हादसे में फंसे होने की बात सामने नहीं आयी। जिसके बाद देर शाम बचाव दल ने ऑपरेशन कर लोगों के फंसने की आशंका को खारिज कर दिया था।

बृहस्पतिवार को ही बचाव दल के मुखिया आरएल मुखोपाध्याय ने बताया था कि आधा दर्जन लोगों की टीम ने बचाव अभियान चलाया, जिस इलाके में लोगों के फंसे होने की आशंका थी वहां के आसपास के इलाके में टीम ने खोज अभियान चलाया लेकिन कहीं कोई नहीं मिला।

धनबाद में बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे अचानक 50 फीट सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि जिस वक्त यह हादसा हुआ खदान में 50 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें से कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों ने बताया कि एक दिन में यहां से लगभग दो ट्रक अवैध कोयले का खनन किया जाता है। यह खदान पिछले छह साल से बंद है।

बृहस्पतिवार शाम भी मौके पर पहुंचे धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया था कि बंद खदान में किसी तरह के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं मिली थी।

शुक्रवार को भी उन्होंने पुष्टि की कि खदानों की तरफ जाने वाली सिर्फ कच्ची सड़क धंसी है।

इस क्षेत्र में पिछले वर्ष भी इसी तरह सड़क के धंसने की खबर आई थी।

इससे पहले इस वर्ष फरवरी में भी यहां गोपीनाथपुर की बंद पड़ी खदान धंसने की घटना में कम से कम पांच लोग दबकर मर गये थे और आशंका जतायी गयी थी अनेक अन्य का पता ही नहीं चल सका।

शुक्रवार को उपायुक्त ने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिये कि जो लोग भी अवैध खनन करते पाये जायें और इस प्रक्रिया में जो भी कोयला कंपनियां या अधिकारी शामिल हों उनके खिलाफ जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\