जरुरी जानकारी | अप्रैल-अक्टूबर में एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन 19 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एनएमडीसी ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में उसके लौह अयस्क उत्पादन में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नयी दिल्ली, एक नवंबर एनएमडीसी ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में उसके लौह अयस्क उत्पादन में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एनएमडीसी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 1.97 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया था।

बिक्री भी एक साल पहले की समान अवधि के एक करोड़ 94.4 लाख टन से 23.40 प्रतिशत बढ़कर दो करोड़ 39.9 लाख टन हो गई।

अकेले अक्टूबर में, कंपनी ने 39.2 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो पिछले साल के इसी महीने के 35.3 लाख टन से अधिक है।

अक्टूबर में लौह अयस्क की बिक्री 34.4 लाख टन की हुई, जो एक साल पहले 30.9 लाख टन थी।

इस्पात मंत्रालय के तहत, हैदराबाद स्थित एनएमडीसी भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक इकाई है, जो देश की मांग में लगभग 20 प्रतिशत का योगदान देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड