जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह में एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन 44 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह यानी अप्रैल-अगस्त के दौरान 44 प्रतिशत बढ़कर 1.50 करोड़ टन पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 1.04 करोड़ टन लौह अयस्क उत्पादन किया था।

नयी दिल्ली, एक सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह यानी अप्रैल-अगस्त के दौरान 44 प्रतिशत बढ़कर 1.50 करोड़ टन पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 1.04 करोड़ टन लौह अयस्क उत्पादन किया था।

एनएमडीसी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

अगस्त, 2021 में कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन बढ़कर 30.6 लाख टन पर पहुंच गया, जो एक साल पहले अगस्त, 2020 में 16.2 लाख टन था।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त की अवधि में कंपनी की लौह अयस्क की कुल बिक्री 45 प्रतिशत बढ़कर 1.56 करोड़ टन पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1.08 करोड़ टन थी।

कंपनी ने अगस्त में 29.1 लाख टन लौह अयस्क बेचा। एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 17.9 लाख टन था।

एनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील देव ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह में कंपनी का प्रदर्शन काफी उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि इससे हम चालू वित्त वर्ष के लिए अपनी योजनाओं पर विश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी