जरुरी जानकारी | एनएमडीसी ने लौह अयस्क लंप, फाइंस के दाम 500 रुपये प्रति टन घटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने ‘लंप अयस्क’ और ‘फाइंस’ दोनों की कीमतों में 500 रुपये प्रति टन की कटौती की है। ।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने ‘लंप अयस्क’ और ‘फाइंस’ दोनों की कीमतों में 500 रुपये प्रति टन की कटौती की है। ।

लौह अयस्क लंप ढेले के समान होते हैं और जब इसे चूरे में बदल दिया जाता है तब इन्हें फाइंस कहा जाता है।

एनएमडीसी लिमिटेड ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि दोनों खनिज पदार्थों की नयी कीमतें मंगलवार से प्रभावी हैं।

लौह अयस्क दरअसल इस्पात के विनिर्माण में उपयोग किए जाने वाला प्रमुख कच्चा माल है। इसकी कीमतों में किसी तरह के उतार-चढ़ाव का सीधा असर इस्पात के भाव पर पड़ता है।

नियामकीय सूचना के अनुसार, कंपनी ने लंप्स की कीमत घटाकर 3,900 रुपये प्रति टन और फाइंस की 2,810 रुपये प्रति टन कर दी है।

एनएमडीसी ने बताया कि नयी कीमतें 12 जुलाई से प्रभावी हैं और इसमें रॉयल्टी, जिला खनिज कोष (डीएमएफ), राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (डीएमईटी), उपकर, वन परमिट शुल्क और अन्य कर शामिल नहीं है।

एनएमडीसी भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\