जरुरी जानकारी | एनएमडीसी का चालू वित्त वर्ष में 4.6 करोड़ टन लौह अयस्क उत्पादन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष में 4.6 करोड़ टन लौह अयस्क के उत्पादन का लक्ष्य रखा है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में दस फीसदी अधिक है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुमित देब ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 13 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष में 4.6 करोड़ टन लौह अयस्क के उत्पादन का लक्ष्य रखा है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में दस फीसदी अधिक है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुमित देब ने यह जानकारी दी।

एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 4.219 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन और 4.056 करोड़ टन की बिक्री की थी। कंपनी का कुल कारोबार 25,882 करोड़ रुपये रहा था।

देब ने एनएमडीसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 में हमारा 4.6 करोड़ टन लौह अयस्क के उत्पादन का लक्ष्य है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में दस फीसदी अधिक है, जिसे हमने कीमतों के संभावित दबाव के लिहाज से आरामदायक स्थिति बनाए रखने के लिए तय किया है।’’

उन्होंने उम्मीद जताई है कि छत्तीसगढ़ में कंपनी के 30 लाख टन क्षमता वाले इस्पात संयंत्र का डीमर्जर (बड़ी कंपनी को छोटी कंपनियों में बांटना) चालू वित्त वर्ष में पूरा हो जाएगा। इस बारे में दाखिल आवेदन को कंपनी मामलों के मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है।

देब ने बताया कि शेयर बाजार से भी इस संबंध में अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिल चुका है लिहाजा डीमर्जर के मौजूदा वित्त वर्ष में ही पूरा हो जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी