जरुरी जानकारी | निक्सी की इस साल 75 नए इंटरनेट एक्सचेंज जोड़ने की योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार-समर्थित नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (निक्सी) की इस साल छोटे शहरों एवं कस्बों में 75 नए इंटरनेट एक्सचेंज जोड़ने की योजना है।
नयी दिल्ली, 19 जून सरकार-समर्थित नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (निक्सी) की इस साल छोटे शहरों एवं कस्बों में 75 नए इंटरनेट एक्सचेंज जोड़ने की योजना है।
निक्सी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिल कुमार जैन ने सोमवार को 20वें स्थापना दिवस समारोह से इतर कहा कि छोटे कस्बों में उपयोगकर्ताओं के करीब इंटरनेट एक्सचेंज शुरू होने से इंटरनेट की रफ्तार बढ़ाने और नजदीकी इलाकों में डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार में मजबूती मिलेगी।
जैन ने कहा, ‘‘अपनी स्थापना के पिछले 20 वर्षों में निक्सी ने 77 एक्सचेंज स्थापित किए हैं। अकेले इसी साल हमारी दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों एवं कस्बों में 75 नए एक्सचेंज जोड़ने की योजना है।’’
इसके साथ ही निक्सी भारतीय डोमेन वाली ‘डॉटइन’ और ‘डॉटभारत’ नाम के साथ आने वाली वेबसाइट के पंजीकरण का काम भी देखता है।
जैन ने कहा कि निक्सी को ‘डॉटइन’ डोमेन वाली वेबसाइट की संख्या दुनिया में सबसे अधिक करने का दायित्व सौंपा गया है। इसके लिए निक्सी ‘डॉटइन’ से लैस वेबसाइट के सुरक्षित इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करेगा।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)