जरुरी जानकारी | निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने साइबर खतरे की सूचना दी, जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने शुक्रवार को एक अज्ञात इकाई से साइबर खतरे की घटना की सूचना दी। अज्ञात इकाई ने कंपनी के ग्राहकों के आंकड़ों को ‘हैक’ करने का दावा किया था।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने शुक्रवार को एक अज्ञात इकाई से साइबर खतरे की घटना की सूचना दी। अज्ञात इकाई ने कंपनी के ग्राहकों के आंकड़ों को ‘हैक’ करने का दावा किया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह सूचना निकलने के खतरे की जांच कर रही है।

कंपनी ने कहा, “हमें एक अनाम प्रेषक से संदेश प्राप्त हुए हैं। ईमेल के माध्यम से धमकी देने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके पास निवा बूपा के ग्राहकों से संबंधित जानकारी है।”

इसमें कहा गया है कि, “हम ग्राहकों की जानकारी निकलने की जांच जारी रखेंगे तथा जोखिम को कम करने के लिए उपाय लागू करेंगे।”

कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों के हितों और उनकी भलाई का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

निवा बूपा ने 31 दिसंबर, 2024 तक 1.98 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\