देश की खबरें | नीतीश ने बिहार में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया: राजद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में भ्रष्टाचार को “संस्थागत” बना देने और साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार अभियान के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

पटना, 19 अप्रैल बिहार में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में भ्रष्टाचार को “संस्थागत” बना देने और साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार अभियान के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

राजद ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राज्य में “वित्तीय अराजकता” के लिए जिम्मेदार है।

राजद नेता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नीतीश कुमार बिहार में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना देने के लिए जिम्मेदार हैं...मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के प्रचार अभियान के लिए राज्य सरकार के धन का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कल्याणकारी उपायों के बारे में महिलाओं से जुड़ने और उन्हें जागरूक करने के लिए हाल में शुरू की गई ‘महिला संवाद’ पहल, ‘‘सरकारी धन का उपयोग करके’’ जनता दल (यूनाइटेड) के चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा है।

विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने इसके लिए 225 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्य सरकार अपने प्रचार के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल कर रही है...राज्य की महिलाओं के लिए जमीनी स्तर पर कुछ भी ठोस काम नहीं हुआ है, लेकिन प्रचार के लिए करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों के लिए ‘‘वैश्विक निविदाओं’’ को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। राजद नेता ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने दिसंबर 2024 से राज्य में निर्माण गतिविधियों के लिए 76,622 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी। हैरानी की बात है कि पहली बार सरकार ने इस तरह के काम के लिए वैश्विक निविदाएं जारी की हैं… वैश्विक निविदाएं जारी करने का क्या कारण था?’’

यादव ने दावा किया, ‘‘इसके अलावा, हमने देखा है कि संपर्क सड़कों के बिना पुलों का निर्माण किया गया है, कई इमारतें बनकर तैयार हैं लेकिन संबंधित विभाग कब्जा नहीं ले रहे हैं, (नये) अस्पताल भवन में उपकरण या डॉक्टर नहीं हैं, हर घर नल का जल योजना पर कई करोड़ रुपये खर्च किए गए लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट