देश की खबरें | नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना, विपक्षी नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2024 के आम चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से विपक्षी नेताओं से बातचीत करने की अटकलों के बीच मंगलवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

पटना, 11 अप्रैल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2024 के आम चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से विपक्षी नेताओं से बातचीत करने की अटकलों के बीच मंगलवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक नीतीश अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने से पहले राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री जो कि मंगलवार को शाम करीब पौने चार बजे पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके वहां पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से भी मुलाकात करने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि नीतीश ने पूर्व में कई मौकों पर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाने की सलाह दे चुके हैं।

नीतीश ने फरवरी महीने में पटना में आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) जो कि बिहार की महागठबंधन सरकार का बाहर से समर्थन कर रही है, के 11वें आम सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि एक ‘‘संयुक्त मोर्चा’’ भाजपा को 100 से कम सीटों पर समेट देगा।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं चाहता हूं कि आप लोग (कांग्रेस) जल्द निर्णय लें। अगर वे मेरा सुझाव मान लेते हैं और एक साथ लड़ते हैं तो वे (भाजपा) 100 सीटों से नीचे चले जाएंगे, लेकिन अगर वे मेरा सुझाव नहीं मानेंगे तो आप जानते हैं कि क्या होगा।’’

नीतीश ने यह भी दोहराया था कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है या वह पद के दावेदार थे।

इससे पहले नीतीश पिछले साल सितंबर में दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, डी राजा, सीताराम येचुरी और अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

हालांकि मुख्यमंत्री की दिल्ली की नवीनतम यात्रा और उनके विपक्ष को एकजुट करने के बार-बार के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में विश्वास है। विपक्षी नेताओं में बिल्कुल भी एकता नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India: USA बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

'Seva Teerth' Unveiled: प्रधानमंत्री मोदी को मिला नया हाई-टेक दफ्तर; अब साउथ ब्लॉक नहीं, इस पते से चलेगी सरकार (See Pics and Video)

\