देश की खबरें | प्रधानमंत्री बनने की चाह में नीतीश कुमार ने भाजपा को धोखा दिया: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस से हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धोखा दिया।

पूर्णिया (बिहार), 23 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस से हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धोखा दिया।

शाह ने दावा किया कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार गठित करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार की कोई विचारधारा नहीं है, इसलिए उन्होंने जाति आधारित राजनीति के लिए समाजवाद को त्याग दिया।

शाह ने पूर्णिया में आयोजित पार्टी की रैली में कहा, ‘‘नीतीश जी, आपने वर्ष 2014 में भी ऐसा ही किया था। बिहार की जनता वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में इस महागठबंधन को उखाड़ फेंकेगी। भाजपा 2025 में विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत से सरकार का गठन करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम स्वार्थ एवं ताकत के बजाय सेवा एवं विकास की राजनीति में भरोसा करते हैं। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की चाह में भाजपा की पीठ में छुरा घोंप दिया और अब वह राजद एवं कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।’’

शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की केवल एक विचारधारा है-- ‘‘मेरी कुर्सी पर आंच नहीं आनी चाहिए।’’

शाह बिहार के सीमांचल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह यहां सांसदों, विधायकों और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार में पिछले महीने राजनीतिक उठा-पटक के कारण भाजपा के सत्ता गंवाने के बाद शाह पहली बार राज्य के दौरे पर आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी