देश की खबरें | रामविलास के श्राद्ध कर्म में साथ-साथ दिखे नीतीश, चिराग, तेजस्वी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान के ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में मंगलवार को राजनीतिक प्रतिद्वंदता को भूल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव एक साथ दिखे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 20 अक्टूबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान के ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में मंगलवार को राजनीतिक प्रतिद्वंदता को भूल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव एक साथ दिखे ।

पटना में लोजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश कुमार का चिराग ने पैर छूकर अभिवादन किया ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने HCNG संयंत्र और वितरण स्टेशन का किया उद्घाटन.

इस मौके पर नीतीश ने दिवंगत नेता की पत्नी से भी मुलाकात की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की आत्मा की शांति के लिए आयोजित ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में नीतीश और तेजस्वी के अलावा गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जन अधिकारी पार्टी के संस्थापक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जद (यू) के कार्यकारी अघ्यक्ष अशोक चौधरी, जद (यू) प्रवक्ता संजय सिंह, राजद नेता श्याम रजक के अलावा सत्तापक्ष और विपक्ष के कई अन्य नेताओं ने भी भाग लिया ।

यह भी पढ़े | Telangana Flood: दिल्ली, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ने बढ़ाया मदद का हाथ, तेलंगाना सरकार को राहत कार्यों के लिए देंगे इतने करोड़ रुपये.

दिवंगत नेता के भाई और सांसद पशुपति कुमार पारस, चिराग के चचेरे भाई एवं सांसद प्रिंस राज सहित परिवार के अन्य सदस्य भी इस मौके पर मौजूद थे ।

रामविलास के पैतृक गांव खगड़िया जिले के शहरबनी में सोमवार को श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया था ।

उल्लेखनीय है कि 74 वर्षीय रामविलास का आठ अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

वह उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे।

पांच जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले में रामविलास पासवान का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था।

वह 1969 में पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए चयनित हुए थे लेकिन वह इस सेवा में शामिल नहीं हुए और राजनीति में उतर गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट