जरुरी जानकारी | निसान ने ‘फ्रंट डोर हैंडल सेंसर’ ठीक करने के लिए मैग्नाइट वाहन वापस मंगाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी निसान मोटर इंडिया नवंबर 2020 और दिसंबर 2023 के बीच बनी मैग्नाइट गाड़ियों को वापस मंगा रही है। ‘फ्रंट डोर हैंडल सेंसर’ में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल वाहन कंपनी निसान मोटर इंडिया नवंबर 2020 और दिसंबर 2023 के बीच बनी मैग्नाइट गाड़ियों को वापस मंगा रही है। ‘फ्रंट डोर हैंडल सेंसर’ में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।।

हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी कि कितनी इकाइयों में गड़बड़ी पाई गई हैं।

मोटर वाहन विनिर्माता ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी। बेस एक्सई और मिड एक्सएल संस्करणों के लिए यह पहल की गयी है। इस गड़बड़ी से ग्राहकों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ता है।

दिसंबर 2023 के बाद बनाई गई सभी निसान मैग्नाइट इकाइयां एकदम सही हैं। कंपनी प्रभावित वाहनों के मालिकों को सूचित करना शुरू करेगी और उन्हें आश्वासन देगी कि वे अपने वाहनों का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, ग्राहक अपने निकटतम अधिकृत निसान सर्विस सेंटर में जा सकते हैं, जहां सेंसर को नि:शुल्क सही कराया जा सकता है।

निसान मैग्नाइट पांच सीट वाला ‘कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी’ वाहन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी