जरुरी जानकारी | निसान की रूस में अपना कारोबार बेचने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निसान की कार्यकारी समिति ने कंपनी के परिचालन को रूस के सेंट्रल रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑटोमोबाइल एंड इंजन इंस्टिट्यूट को बेचने की मंजूरी दे दी है।

निसान की कार्यकारी समिति ने कंपनी के परिचालन को रूस के सेंट्रल रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑटोमोबाइल एंड इंजन इंस्टिट्यूट को बेचने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने कहा कि बिक्री में निसान का कारखाना और सेंट पीटर्सबर्ग में अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं के अलावा मॉस्को में बिक्री और विपणन केंद्र शामिल है।

निसान ने वर्ष 2009 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एसयूवी वाहन का विनिर्माण शुरू किया था।

वाहन कंपनी ने बिक्री के मूल्य का खुलासा नहीं दिया लेकिन कहा कि इससे उसपर 100 अरब येन (68 करोड़ डॉलर) का ‘प्रभाव’ पड़ेगा।

निसान के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माकोतो उचिदा ने कहा, ‘‘हम बाजार में काम करना जारी नहीं रख सकते हैं। हालांकि, हमने अपने लोगों का समर्थन करने के लिए सबसे अच्छा संभव समाधान ढूंढ लिया है।’’

निसान ने कहा कि रूस में उसके कर्मचारियों को एक साल के लिए ‘रोजगार सुरक्षा’ मिलेगी।

बिक्री की नियामकीय मंजूरी अभी बाकी है और इसके कुछ सप्ताहों में पूरा होने की उम्मीद है।

इससे पहले टोयोटा मोटर कॉर्प ने पिछले महीने कहा था कि वह रूस में अपने कारोबार को समेटने की योजना बना रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू