खेल की खबरें | निशांत ने ओटगोंबाटार को दो मिनट में हराया, जामवाल हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के निशांत देव ने मंगोलिया के ओटगोंबाटार बियाम्बा अर्डेनेटो को महज दो मिनट में हराकर दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर में 71 किलो के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि सचिन सिवाच ने भी 57 किलोवर्ग में शानदार जीत दर्ज की ।

बैंकॉक, 28 मई भारत के निशांत देव ने मंगोलिया के ओटगोंबाटार बियाम्बा अर्डेनेटो को महज दो मिनट में हराकर दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर में 71 किलो के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि सचिन सिवाच ने भी 57 किलोवर्ग में शानदार जीत दर्ज की ।

अबिनाश जामवाल का हालांकि किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह हारकर बाहर हो गए ।

पिछले क्वालीफायर में मामूली अंतर से ओलंपिक कोटे से चूके देव ने पहले ही मिनट में अपने प्रतिद्वंद्वी पर घूंसों की बौछार कर दी । पहले दौर में 58 सेकेंड का खेल बाकी रहने पर ही रैफरी ने मुकाबला रोक दिया ।

अब उनका सामना थाईलैंड के पीरापत यिसुंगनियोन से होगा ।

सिवाच ने डेनमार्क के फ्रेडरिक जेनसेन को 5 . 0 से हराया ।

वहीं जामवाल को 63 . 5 किलो के मुकाबले में कोलंबिया के जोस मैनुअल वियाफारा फोरी ने हराया ।

जामवाल ने तीसरे और आखिरी दौर में शानदार प्रदर्शन करके अंकों के आधार पर बराबरी कर ली थी । नियमों के तहत इसके बाद जजों से प्रदर्शन के फिर आकलन के लिये कहा गया । सभी ने फोरी के पक्ष में वोट किया जो 5 . 0 से जीत गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now