देश की खबरें | निशंक ने गोवा के मुख्यमंत्री से नीट, जेईई परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गोवा के मुख्मयंत्री प्रमोद सावंत से मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा नीट तथा जेईई के आयोजन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का आग्रह किया है।
पणजी, 31 अगस्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गोवा के मुख्मयंत्री प्रमोद सावंत से मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा नीट तथा जेईई के आयोजन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का आग्रह किया है।
मंत्री ने रविवार को एक ट्वीट में बताया कि राज्य ने 6,939 छात्रों के लिए 17 केन्द्रों की स्थापना की है।
वैश्विक महामारी के कारण राज्य में विपक्षी दल कांग्रेस नीट और जेईई परीक्षा स्थगित करने की मांग कर चुकी है।
निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने राज्य में नीट और जेईई परीक्षाएं आयोजित कराने को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से व्यापक चर्चा की।’’
यह भी पढ़े | Palghar Lynching Case: महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या मामले में तीन पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त.
उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य ने 6,939 छात्रों के लिए 17 केन्द्र स्थापित किए हैं। मैंने मुख्यमंत्री से इन केन्द्रों पर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने की अपील की है।’’
कांग्रेस से संबद्ध राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयू) के तीन नेताओं को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। वे जेईई और नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए पणजी के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
गैर भाजपा शासित छह राज्यों के मंत्रियों ने नीट और जेईई की परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति देने के उच्चतम न्यायालय के 17 अगस्त के आदेश पर पुनर्विचार के लिए शुक्रवार को शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी।
उच्चतम न्यायालय ने 17 अगस्त को जेईई (मेन) और नीट परीक्षा को स्थगित करने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि छात्रों के बहुमूल्य शैक्षणिक वर्ष को बर्बाद नहीं किया जा सकता । न्यायालय ने कहा था कि जीवन चलते रहना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)