देश की खबरें | एनआईआरएफ रैंकिंग : आईआईटी मद्रास को प्रथम स्थान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की साल 2020 की रैकिंग में सम्पूर्ण संस्थान (ओवरआल) श्रेणी में आईआईटी मद्रास को प्रथम, भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू को द्वितीय और आईआईटी दिल्ली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

जियो

नयी दिल्ली, 11 जून मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की साल 2020 की रैकिंग में सम्पूर्ण संस्थान (ओवरआल) श्रेणी में आईआईटी मद्रास को प्रथम, भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू को द्वितीय और आईआईटी दिल्ली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू को प्रथम, जवाहर लाल विश्वविद्यालय, दिल्ली को द्वितीय और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, बनारस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिंदवाड़ा में 21 किलो हेरोइन के साथ 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं तार.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आनलाइन माध्यम से नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की साल 2020 रैंकिंग की सूची जारी की ।

एनआईआरएफ रैंकिंग में इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में आईआईटी मद्रास को प्रथम, आईआईटी दिल्ली को द्वितीय और आईआईटी बम्बई को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ । इसी प्रकार से प्रबंधन संस्थानों की श्रेणी में आईआईएम अहमदाबाद को प्रथम, आईआईएम बेंगलुरू को द्वितीय और आईआईएम कलकता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ ।

यह भी पढ़े | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने UP में शिक्षक भर्ती को लेकर बीजेपी सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- नाक के तले होता रहा महाघोटाला.

एनआईआरएफ की कालेजों की श्रेणी में रैंकिंग में मिरांडा हाउस दिल्ली को प्रथम, लेडी श्रीराम कालेज दिल्ली को द्वितीय और हिन्दू कालेज नई दिल्ली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में एम्स दिल्ली को प्रथम, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ को द्वितीय और क्रिश्चन मेडिकल कालेज, वेल्लोर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ ।

विधि संस्थानों की श्रेणी में पहला स्थान नेशनल लॉ कालेज बेंगलुरू को प्राप्त हुआ जबकि फार्मेसी संस्थानों की श्रेणी में जामिया हमदर्द दिल्ली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।

इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विभिन्न मानदंडों पर रैंकिंग से संस्थानों के मूल्यांकन से अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा और गुणवत्ता बेहतर होगी। इससे संस्थानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिगम, परिणाम, संसाधन, शिक्षण स्तर आदि मानदंडों के आधार पर सभी चयनित संस्थानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों का मूल्यांकन एवं समीक्षा की गयी है और इससे देश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि 45,000 कॉलेजों, 1000 विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों का मूल्यांकन होना चाहिए। इससे इनकी गुणवत्ता बढ़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट