विदेश की खबरें | नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामला : ब्रिटिश अदालत को आर्थर रोड जेल का नया वीडियो दिखाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई कर रही ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल के एक नए वीडियो की समीक्षा की। भारत सरकार द्वारा लगाए गए धनशोधन और धोखाधड़ी के आरोपों में अगर भगोड़े हीरा कारोबारी का प्रत्यर्पण होता है तो उसे उसी जेल में रखा जाएगा।

लंदन, सात सितंबर नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई कर रही ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल के एक नए वीडियो की समीक्षा की। भारत सरकार द्वारा लगाए गए धनशोधन और धोखाधड़ी के आरोपों में अगर भगोड़े हीरा कारोबारी का प्रत्यर्पण होता है तो उसे उसी जेल में रखा जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर घोटाला मामले में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रही क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने अदालत को वीडियो दिखाया और जेल में कोरोना वायरस परीक्षण तथा अन्य सुरक्षा उपायों के संबंध में कुछ जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ujji Krishnan Committed Suicide in Oman: ओमान के मस्कट में 50 वर्षीय प्रवासी भारतीय कलाकार उज्जी कृष्णन ने की खुदकुशी.

यह वीडियो 2018 में किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण मामले में तैयार किए गए वीडियो जैसा ही था। माल्या को भी बैरक 12 में ही रखा जाना है। भारत सरकार के वीडियो के अनुसार उस बैरक में बहुचर्चित अपराधियों को रखा जाता है।

माल्या अभी जमानत पर हैं। प्रत्यर्पण के खिलाफ माल्या की अंतिम अपील मई में खारिज हो गयी थी। ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने संकेत दिया था कि कानूनी मामले में कुछ मुद्दे लंबित हैं।

यह भी पढ़े | Earthquake Hits Indonesia and Japan: इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता और जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं.

बैरिस्टर हेलेन मैल्कम ने सोमवार को लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत को बताया कि वीडियो से साबित होता है कि जेल की स्थितियों में मानवाधिकार संबंधी यूरोपीय संधि के तहत ब्रिटेन के दायित्वों के उल्लंघन का कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने न्यायमूर्ति सैमुअल गूजी से कहा कि बैरक 12 का अपडेट वीडियो उचित लगा।

सोमवार को पांच दिवसीय सुनवाई का पहला दिन था और यह शुक्रवार तक चलेगी।

इस मामले में फैसला इस वर्ष के अंत तक आने की संभावना है । अंतिम सुनवाई एक दिसंबर को होनी तय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\