विदेश की खबरें | पाकिस्तान में इस साल पोलियो का नौवां मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में शनिवार को इस साल पोलियो का नौवां मामला सामने आया, जिससे इस गंभीर बीमारी को खत्म करने के देश के प्रयासों को झटका लगा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 20 जुलाई पाकिस्तान में शनिवार को इस साल पोलियो का नौवां मामला सामने आया, जिससे इस गंभीर बीमारी को खत्म करने के देश के प्रयासों को झटका लगा है।

जियो न्यूज की एक खबर के अनुसार पोलियो का यह मामला बलूचिस्तान प्रांत के झोब जिले में सामने आया।

खबर के अनुसार प्रांत के झोब इलाके के हसनजई का डेढ़ साल का बच्चा पोलियो की चपेट में आया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रधानमंत्री के संयोजक डॉ. मलिक मुख्तार अहमद ने कहा कि इस साल देश में नौ बच्चे पोलियो वायरस से प्रभावित हुए हैं।

पोलियो उन्मूलन के क्षेत्र में काम करने वाली आयशा रज़ा फारूक ने लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलने की सलाह दी और कहा कि पोलियो को रोकने के लिए दवा की अधिक खुराक की जरूरत है।

पोलियो उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र के संयोजक मुहम्मद अनवर उल हक ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने इस साल पोलियो-रोधी छह अभियान चलाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Dog Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आतंक! किरकटवाड़ी की हाउसिंग सोसाइटी में स्कूली बच्चे को घेरा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना (Watch Video)

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ajit Pawar Death Case: रोहित पवार ने लगाया 'राजनैतिक और व्यावसायिक साजिश' का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग (Watch Video)

\