देश की खबरें | निंगोंबम हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया जो मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह नवंबर मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया जो मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे ।

अहमद को यहां हॉकी इंडिया की कांग्रेस और चुनाव में निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: दिवाली बोनस से जुड़ी बड़ी खबर, इन कर्मचारियों को अभी करना पड़ेगा इंतजार.

कोरोना वायरस महामारी के बीच यात्रा करने में असमर्थ सदस्य ईकाइयों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में भाग लिया ।

निंगोंबम हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद पर काबिल होने वाले पूर्वोत्तर के पहले सदस्य हैं ।अहमद के जुलाई में निजी कारणों से इस्तीफा देने के बाद से वह कार्यवाहक अध्यक्ष थे ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने पर आरोपी को हुई दस साल जेल, 50 हजार रुपये देना होगा दंड.

खेल मंत्रालय ने अहमद को इस्तीफा देने के लिये कहा था चूंकि 2018 में उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल कोड के कार्यकाल के दिशा निर्देशों का उल्लंघन था । महासंघ को अध्यक्ष पद के लिये नये सिरे से चुनाव कराने के लिये कहा गया था ।

निंगोंबम दो साल तक पद पर रहेंगे ।वह 2009 से 2014 के बीच मणिपुर हॉकी के कार्यकारी अधिकारी भी रहे हैं ।

अहमद के कार्यकाल में हॉकी इंडिया ने 2018 विश्व कप समेत कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी की ।

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने एक बयान में कहा ,‘‘ मैं ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देता हूं । इसके साथ ही मोहम्मद मुश्ताक अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड में लौटने की भी बधाई देता हूं ।’’

बैठक में टूर्नामेंटों की बहाली पर भी बात की गई जिसकी शुरूआत 2021 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप से होगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी